किन्नर सुमन ने किया छठ व्रत, छठ मैया ने मांगा यह आशीर्वाद
![]() |
सुमन यादव, किन्नर |
बस्ती/यूपी: लोक आस्था के पर्व छठ पर देश दुनिया के साथ अलग-अलग स्थानों पर लोगों ने व्रत धारण कर छठ मैया से संतान प्राप्ति और अखंड सौभाग्य की कामना का आशीर्वाद दिया। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बड़ी संख्या में महिलाओं ने छठ व्रत रखा और उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया।
बस्ती जिले में किन्नर सुमन यादव ने भी छठ मैया का व्रत रखा और उन्होंने सर्व समाज की मंगल कामना और कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। लंबे समय से वह छठ पर्व पर व्रत रहती हैं। आमा गांव में लंबे समय से किराए पर रहते हुए सुमन यादव किन्नर ने गांव की सैकड़ो महिलाओं को इस व्रत को धारण करने के लिए प्रेरित किया। वह छठ पर्व पर सभी को लेकर कुआनो नदी के घाट पर पहुंचती हैं और वहां पर पहले ढलते सूर्य को अर्घ्य देकर ढोल नगाड़ों और बाजे के साथ वापस घर आती हैं। पूरी रात वह अगले दिन भगवान सूर्य के दर्शन की तैयारी करती हैं। पूजा पाठ करती हैं और अगली सुबह उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूरा करती हैं।
किन्नर सुमन यादव हमेशा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंदों के लिए ढाल बनकर खड़ी होती हैं। उनकी आर्थिक मदद करती हैं तमाम आर्थिक रूप से कमजोर घरों की बेटियों में वह कन्यादान भी करती हैं। हमेशा धार्मिक अनुष्ठान, सामाजिक गतिविधियों के अलावा सबसे ज्यादा उपस्थित उनकी गरीब परिवार की बेटियों की विवाह के दिन रहती है। वह परिवार की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। छठ पर्व धारण करने वाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सुमन यादव किन्नर के छोटे से प्रयास के चलते आज बड़ी संख्या में महिलाएं इस व्रत से जुड़कर अपने और जगत कल्याण की कामना के साथ छठ मैया का आशीर्वाद ले रही हैं।
----------------------
सुमन यादव किन्नर रहती हैं कि छठ मैया के आशीर्वाद से ही आज हमारे तमाम शुभचिंतक और हमारे यजमान की कुशलता है। उनके आशीर्वाद से ही सब कुछ मंगल हो रहा है और बड़ी संख्या में क्षेत्र और गांव की महिलाओं ने व्रत धारण करना शुरू कर दिया है। हमारा प्रयास हमेशा यह रहता है कि जब भी किसी जरूरतमंद को हमारे किसी सहयोग की जरूरत हो हम उसके साथ खड़े रहे। लगातार हमारा प्रयास रहता है कि हम आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद के लिए आगे खड़े रहे। छठ व्रत रहने का हमारा उद्देश्य है कि हमारे यजमान, गांव, समाज और सभी जो लोग हमसे जुड़े हैं उनका मंगल हो उनके जीवन में छठ मैया का आशीर्वाद हमेशा बना रहे।
PTC LIVE SAMVAD
9451464886