बस्ती/यूपी: बस्ती जिले के गौर विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुसहा में प्रधानाध्यापक रहे वेद प्रकाश त्रिपाठी का निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। वेद वेद प्रकाश त्रिपाठी बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उनके गांव मस्जिदिया पहुंचे। शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। श्री त्रिपाठी एक वर्ष पूर्व सेवानिवृत हुए थे।