विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में दिखी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा


ओम शिव पांडेय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में शामिल छात्र छात्राएं।


विज्ञान माडल प्रदर्शनी का हुआ आयोजन


कैंसर से बचाव, पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य माडल की हुई सराहना


बस्ती/यूपी: ओम शिव पांडेय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी बाबू में गुरुवार को विज्ञान माडल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें अलग-अलग कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों से जुड़े माडल प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक में राजवीर सिंह के गोबर गैस प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान मिला। वहीं 9 से 11 तक में हर्ष मिश्र के इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग को पहला स्थान मिला। 11वीं से 12वीं तक में निधि पाठक के होम मेड ग्लू को प्रथम स्थान मिला।

छात्र-छात्राओं के माडल प्रतियोगिता में सिगरेट के धुएं से होने वाले कैंसर, आधुनिक जेसीबी मशीन, वायु दाब, यातायात के दौरान दुर्घटना से बचाव, माइक्रोस्कोप, वाटर प्यूरीफायर, बेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य विषयों को लेकर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार पांडेय ने सभी माडल का अवलोकन किया। इसके साथ ही विद्यालय में सामान्य ज्ञान, निबंध, चित्रकला, कविता लेखन, सुलेख के साथ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक में 8 ए को पहला और 7 ए को दूसरा स्थान मिला। कक्षा से 9 से 10 तक में 10 को पहला और 9 को दूसरा स्थान मिला। कक्षा 11 से 12 के बीच में कक्षा 11 को पहला और 12वीं को दूसरा स्थान मिला। सुलेख लेखन में कक्षा एक की अनन्या को प्रथम और स्नेहा वर्मा को दूसरा स्थान मिला। कक्षा 2 में अनुष्का भारती प्रथम और आदित्य निषाद दूसरे स्थान पर रहे। यूकेजी में रितु प्रथम और सोनाक्षी दूसरे स्थान पर रही।

एलकेजी में आस्था प्रथम और यश निषाद दूसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों के भीतर मौजूद विशेष प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। साथ ही उनकी किस विषय में अधिक रुचि है यह भी जानकारी मिलती है। 

संचालन नंदलाल निषाद ने किया इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व अन्य लोग मौजूद रहे।

PTC LIVE SAMVAD