श्रीराम लीला: जानिए किस दिन कौन से विद्यालय के छात्र करेंगे मंचन
श्री रामलीला की तैयारी पूर्ण। जन जागरण के साथ आज होगा शुभारंभ
भूमि पूजन दिन में, सायं काल भगवान की स्तुति, आरती से शुरू होगा मंचन
बस्ती/यूपी: सनातन धर्म संस्था द्वारा आयोजित सम्पूर्ण भारत की ऐतिहासिक श्री रामलीला के पंचम वर्ष की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। विद्यालय के बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है। जिले भर के 18 विद्यालय अपने अपने प्रसंगों की विधिवत तैयारी सनातन धर्म संस्था के सहयोग से कर रहे हैं। कार्यक्रम में कुल 6 सौ 30 छात्र छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में सम्मिलित विद्यालय और उनके प्रसंग निम्नवत है।
18 विद्यालयों का तिथिवार कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है।
03 नवम्बर 2024
नारद मोह, पृथ्वी की पुकार
बालिका विद्या मन्दिर-रामबाग
पुत्रेष्टि यज्ञ, श्री राम जन्म, गुरुकुल प्रस्थान
ब्लूमिंग बड्स इंटरमीडिएट-बस्ती
04 नवम्बर 2024
मुनि आगमन एवं ताड़का वध
महेश प्रताप इंटर कॉलेज, रुधौली
अहिल्या उद्धार, गंगा अवतरण, नगर दर्शन, फुलवारी
यूनिक साइंस एकेडमी, बस्ती
5 नवम्बर 2024
धनुषयज्ञ महामहोत्सव
सीडीए एकेडमी-बनकटी
परशुराम लक्ष्मण संवाद एवं विवाह, विदाई
जीवीएम कॉन्वेंट-बस्ती
06 नवम्बर 2024
दसरथ मरण, वन गमन से तमसा निवास तक
उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी-बस्ती
निषाद राज से भेंट, केवट प्रसंग, पर्णकुटी निवास
सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज- शिवा कालोनी
07 नवंबर 2024
दशरथ मरण, भरत मिलाप
सेंट जोसेफ स्कूल-बस्ती
जयंत कथा से अगस्त जी के आश्रम में विश्राम तक
सावित्री विद्या विहार-बस्ती
08 नवम्बर 2024
पंचवटी निवास, सीताहरण, शबरी मिलन तक
जागरण पब्लिक स्कूल-पड़िया चौराहा बस्ती
श्री राम सुग्रीव मित्रता, वर्षा वर्णन
इंडियन पब्लिक स्कूल-बस्ती
09 नवम्बर 2024
सीता जी खोज, लंका दहन, हनुमानजी की वापसी तक
एस डी एस पब्लिक स्कूल-खड़ौहा
विभीषण शरणागति से सेतुबंध रामेश्वरम
श्री कृष्ण कुमारी पाण्डेय गर्ल्स इंटर कॉलेज, बस्ती
10 नवम्बर 2024
अंगद रावण संवाद
माँ गायत्री इंटर कॉलेज-कप्तानगंज
लक्ष्मण शक्ति, कुम्भकर्ण वध, मेघनाद वध-
राजनइंटरनेशनल स्कूल-बस्ती
11 नवंबर 2024
आदित्य हृदय स्त्रोत, रावण वध, अयोध्या वापसी-
पण्डित चतुर्भुज इंटर कॉलेज, कप्तानगंज
रामराज्यभिषेक एवं गुरुजन उपदेश-
ड्रीमटी इंटरनेशनल स्कूल-बस्ती